spot_img

Jind : केंद्र सरकार के कार्यकाल में नौ नेशनल हाइवे से जींद जिले को जोडऩे का किया काम : रमेश कौशिक

जींद : सोनीपत लोकसभा के सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में जींद जिले को नौ नैशनल हाइवों से जोडऩे का काम किया है। इन नैशनल हाइवों पर करोड़ो रुपये की धनराशि खर्च की गई है। जिसका सीधा फायदा आने वाले समय में जींद जिला के निवासियों को मिलेगा। वे शुक्रवार को जींद उपमंडल के गांव सुंदरपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों में किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम आमजन के लिए बेहद कल्याणकारी व मददगार साबित हो रहे हैं। आमजन को ऑनलाइन घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार की प्राथमिकता है कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग तक पहुुंचे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले वर्तमान राज्य सरकार ने दोगुणी गति से विकास कार्य करवाए हंै, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले नौ वर्षों में हरियाणा में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएं है। इसके अलावा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाईन करके सरल प्रणाली लागू की है ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ बिना कार्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे मिल सके। उन्होंने कहा कि वृद्वावस्था पेंशन, विकलांग, विधवा पेंंशन व छात्रवृति, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत कन्यादान अब सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।

व्यवस्था परिवर्तन के साथ आम जनता का जीवन सुगम बनाया गया है। तत्पश्चात सोनीपत लोकसभा के सांसद रमेश चन्द्र कौशिक ने उपमंडल के गांवों लखमीरवाला, रधाना, तथा पडाना में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। सांसद रमेश चन्द्र कौशिक ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन संवाद में आने वाली हर समस्या का उचित समाधान करना सुनिश्चित करें। अधिकारी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उचित कार्रवाई करें। इस अवसर पर शुगर मिल के एमडी प्रवीण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर, जिला महामंत्री डा. राज सैनी, सांसद प्रतिनिधि धमेंद्र शर्मा, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा तायल व अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Explore our articles