spot_img

Jamshedpur: टाटा स्टील के टूट रहे क्वार्टर के मलबे में दो युवक दबे

जमशेदपु:(Jamshedpur) बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लिंडसे कंपनी के समीप टाटा स्टील (Near Tata Steel) के घरों को तोड़ा जा रहा है। रविवार तड़के एक मकान का मलबा गिरने से उसमें दो युवक दब गए। वैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि एक युवक बच गया है जबकि एक अभी भी मलबे के भीतर दबा हुआ है।

बताया जाता है कि दोनों युवक मलबों के ढेर से कबाड़ चुनने के लिए वहां गए थे तभी आधा तोड़ा गया मकान का मलबा भरभराकर गिर गया, जिससे दो युवक उसमें दब गए हैं। एक युवक का नाम डोमन सिंह है। एक को ईलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया है। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles