spot_img

JAMMU: जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, रात का तापमान सामान्य से नीचे

जम्मू:(JAMMU) अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान पहलगाम को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से नीचे आ गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों में भी मौसम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि 4 जून तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है और उसके बाद कुछ दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 14.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 10.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 15.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 16.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 14.1 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 16.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 20.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Explore our articles