spot_img

Jammu : जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई

जम्मू : (Jammu) जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच शिक्षा विभाग (Education Department) ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी है। यह छुटिटयां शिक्षा विभाग ने निजी व सरकारी स्कूल के आठवीं तक के विद्यार्थी के लिए 17 जनवरी तक बढ़ाई हैं।
इससे पहले छुट्टियां बढ़ा कर 15 जनवरी तक की गई थीं लेकिन खराब मौसम के कारण अब इन्हें फिर बढ़ा दिया गया है। वहीं स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। इसे लेकर विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Explore our articles