spot_img

Jalaun: गर्मी होने की वजह से तालाब में अचानक मर गई सैकड़ों मछलियां

जालौन:(Jalaun) मौसम में बदलाव होने व गर्मी के चलते जालौन कस्बे के तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत हो गयी। तालाब में चारों ओर मरी हुई मछलियों की बदबू फैलने लगी। दो दिन की बारिश के बाद तालाब के पानी में बदलाव हुआ इस कारण मछलियों की मौत हो गई।

पूरा मामला जालौन नगर स्थित पक्के तालाब का है। बीती रात अचानक सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई सुबह जब वहां से लोग गुजरे तो बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया इसकी जानकारी मत्स्य विभाग को दी गई । मौके पर पहुंचे डॉक्टर ब्रजेंद्र दुबे ने इसकी जांच की तो पाया कि गर्मी होने की वजह से तालाब के पानी के तापमान में बदलाव हुआ इस कारण मछलियों की मौत हो गई।

इसके अलावा तालाब के पानी के निकास जिस नाले का निर्माण किया गया है वो भी चोक हो गया पानी के निकास की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई।

Haridwar : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार : (Haridwar) मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में...

Explore our articles