spot_img

Jaipur : बुजुर्ग को हनीट्रैप मामले में फंसाने की धमकी कर रुपये हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

जयपुर : राजधानी जयपुर की भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने हनीट्रेप मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाकर एक करोड़ रुपये की डिमाण्ड करने वाली महिला चालीस लाख रुपये ऐंठ चुकी है। पुलिस ने उसे बुधवार को पांच लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पीड़ित और आरोपित महिला से पूछताछ कर घटना से पटाक्षेप करने में जुटी है।

भट्टा बस्ती थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सीनियर सिटीजन को दुष्कर्म जैसे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने विद्याधर नगर निवासी आरोपित महिला निशा शर्मा उर्फ नीरजा शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मंगलवार को 75 वर्षीय व्यापारी ने आरोपित महिला निशा शर्मा उर्फ नीरजा (56) के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उससे 40 लाख रुपये ले चुकी है। अब उससे 20 लाख से एक करोड़ रुपये तक की मांग और कर रही है।

आरोपित महिला की ओर से 10 मई को 10 लाख रुपये और 20 मई को 10 लाख रुपये लेना तय किया गया था। साथ ही पीड़ित की ओर उपलब्ध कराए ऑडियो-वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेप रचा। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को परिवादी को ब्लैकमेलिंग के पांच लाख रुपये लेकर आरोपित महिला निशा शर्मा के पास भेजा। उसने जैसे ही पैसे लिए,वैसे ही जाल बिछाए बैठी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपित निशा के पति की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी।

वह परिवार सहित विद्याधर नगर इलाके में रहती है। जिसकी एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपित महिला ने इस तरह के हनी ट्रैप मामले में इस तरह कितने लोगों को शिकार बनाए है। इसके अलावा जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला और पीड़ित के बीच पुराने संबन्ध सामने आए हैं। बाद में वह उसे ब्लैकमेल कर परेशान करने लगी। जांच में सामने आया है कि ब्लैकमेलर महिला वर्ष 2017 में 35 लाख और वर्ष 2019 में 5 लाख रुपये ले चुकी है। पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।

Explore our articles