spot_img

Jaipur : नशा और शौक पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चुराने वाले चढे पुलिस के हत्थे

जयपुर : सांगानेर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा और शौक पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर चौदह चोरी की बाइक बरामद की हैं। जिसकी बाजार कीमत 15 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि आरोपित नशा और शौक पूरा करने के लिए 5 से 10 हजार रुपए में लाखों रूपये की बेच देते है। पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने अन्य वारदातों की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस वाहन चोरों से चोरी की बाइक खरीदने वालों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि सांगानेर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर गुर्जर (22) निवासी गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर हाल बैरवा कॉलोनी सांगानेर और सुरेश बंजारा(22) निवासी केशवराय पाटन जिला बूंदी हाल मालपुरा गेट जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर चौदह चोरी की बाइक बरामद की हैं। जिसकी बाजार कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। दोनों ही आरोपित कैटरिंग का काम करते है और पैसों की आवश्यकता होने पर वाहन चोरी की वारदात करने लगे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित धीरज गुर्जर और सुरेश ऑन डिमांड वाहन चोरी किया करते थे। जैसे डिमांड होती थी वैसी बाइक चोरी कर देते थे। वाहन चोरी होने पर 5 से 10 हजार रुपए में चोरी के वाहन को बेच दिया करते थे। इस पैसे से आरोपी स्मैक और गांजे का शौक पूरा करते थे। पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपियों की सूची तैयार कर उन पर भी जल्द कार्रवाई करेगी।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles