spot_img

Jaipur : युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपित गिरफ्तार

जयपुर : करणी विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेम के रुपयों की बात को लेकर एक युवक का अपहरण कर एक लाख 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही अपहत हुए युवक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ऑनलाइन गेम शौक को पूरा करने के लिए अपने ही दोस्त अपहरण किया और हार्डकोर क्रिमिनल की मदद से एस्कॉट कर उसे जयपुर से बाहर ले गए। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि करणी विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेम के रुपयों की बात को लेकर राहुल प्रजापत नाम के एक युवक का अपहरण कर 1 लाख 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी भागीरथ सिंह चौधरी (33) और नंदकिशोर उर्फ मानसिंह (27) निवासी देवली जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों को ऑनलाइन गेम का शौक है। रुपयों की कमी के चलते राहुल का अपहरण कर फिरौती मांगी थी। राहुल को अपहरण कर ले जाने के दौरान हार्डकोर क्रिमिनल मंजूर उर्फ बाला ने अपनी स्कॉर्पियो से एस्कॉर्ट कर जयपुर से बाहर निकाला था।

गौरतलब है कि 2 जून को फुलेरा निवासी प्रभु दयाल प्रजापत ने पुलिस को सूचना दी कि 1 जून की शाम उसका लडका राहुल प्रजापत बाइक से गांधी पथ अपने दोस्तों से मिलने गया था। उसके ही दोस्त जबरन उसका अपहरण कर स्कॉर्पियो में डालकर ले गए और अब उसे छोड़ने की एवज में 1 लाख 50 हजार रुपए की फिरौती मांग रहे है। जो पहले भी ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए 20 हजार रुपए ले चुके है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहरणकर्ताओं की तलाश करते हुए 215 किलोमीटर दूर बूंदी जिले में दबिश देकर अपहरण हुए राहुल को सुरक्षित छुड़वा कर दोनों आरोपितों को पकडा।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles