spot_img

Jaipur : मैंडेट ऐप बदलेगा नेताओं की नेतागिरी: एक ही क्लिक में होगा समस्या का समाधान

जयपुर : राजधानी में अमेरिका की डेलावेयर से संबंध रखने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी मैंडेट ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वार्ड स्तर के नेता जनता की समस्या को एक ही क्लिक में नगर निगम के अधिकारियों से लेकर कलेक्टर-मुख्यमंत्री तक समस्याओं को पहुंचा ही नहीं उसका फीडबैक भी ले सकते हैं और डेटाबेस भी हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की जानकारी देते हुए कंपनी के राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के मार्केटिंग हेड संजय सिंह ने बताया कि भारत में हमेशा समस्याओं के निदान में सबसे बड़ी बाधा उसके लगातार फीडबैक की दिशा में आगे बढ़ाने की कमजोरी रही है, लेकिन मैंडेट ऐप युवा राजनेताओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए जनता की समस्या सुलझाने के लिए कम संसाधन में व्यापक कार्य शैली प्रदान करेगी। यही नहीं इस एप्लीकेशन के जरिए समस्याएं तब तक जन मंच के सामने जिंदा रहेंगे। जब तक की वह समस्याएं हल नहीं हो जाती।

मैंडेट ऐप के सीईओ सारांश वालिया ने इस अभूतपूर्व समाधान के बारे में बताया कि स्थानीय राज नेता हमारे समुदाय की रीड की हड्डी हैं। मैंडेट के साथ हमारा लक्ष्य उन्हें एक शक्तिशाली उपकरण प्रदान करना है जो उनके काम करने की शक्ति को सरल और मजबूत बनाएगा। यही नहीं यह ऐप उन्हें हमेशा जनता के बीच में संजीव बनाए रखेगा। जो एक राजनेता के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

Explore our articles