spot_img

Jaipur : 21 जून को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

जयपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जयपुर में जिला स्तरीय समारोह रामनिवास बाग स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (तृतीय) अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि आमजन योग के महत्व को समझें एवं अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर अपने स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हों इसके लिए 21 जून का स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। समारोह को सफल बनाने के लिए नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल अधिकारिता विकास विभाग, एनसीसी, स्काउट गाइड, नागरिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। समारोह में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग एवं समन्वय से काम करेंगे एवं योग से निरोग बनने की अवधारणा को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगेे।

Explore our articles