spot_img

Chandigarh : प्राइवेट पार्ट में सोने के कैप्सूल छिपाकर लाया आरोपित, हवाई अड्डे पर पकड़ा गया

चंडीगढ़ : कस्टम विभाग ने कार्रवाई करके अमृतसर हवाई अड्डे से एक युवक को अनोखे ढंग से सोने की तस्करी करने के आरोम में पकड़ा है। आरोपित सोने की पेस्ट के तीन कैप्सूल उसके प्राइवेट पार्ट (गुदा) से बरामद हुआ।

कस्टम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह दुबई से आया प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यात्रियों का चेक-आउट चल रहा था। कस्टम विभाग की सतर्कता और इनपुट के आधार पर एक व्यक्ति को रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन जब गहनता से उसकी जांच की गई तो उसके प्राइवेट पार्ट (गुदा) से सोने की पेस्ट के तीन कैप्सूल मिले।

कस्टम विभाग ने कैप्सूल मिलने के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। सोने की पेस्ट का कुल वजन 1.072 किलो आंका गया। जब उस पेस्ट को सोने में बदला गया तो उसका कुल वजन 778 ग्राम था। सोने की इंटरनेशनल वैल्यू 47.45 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles