spot_img

Jaipur : आर्थिक तंगी से परेशान परिवार के चार लोगों ने खाया जहर

जयपुर : प्रताप नगर इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। सभी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे मां-बेटे की मौत हो गई और वहीं पिता और बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया मूलतः मानसरोवर निवासी मनोज शर्मा (30) प्रताप नगर में सेक्टर-26 स्थित मकान में किराए से परिवार सहित रहता है। उसके परिवार में पत्नी साक्षी (28) बेटी निया (5) और पांच माह का बेटा अथर्व है। मनोज निजी कंपनी में नौकरी करता था,लेकिन कुछ समय से वह बेरोजगार चल रहा था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि मनोज ने आर्थिक तंगी के चलते शनिवार देर रात अपनी पत्नी, बेटा-बेटी के साथ मिल कर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर मनोज कैब से पत्नी और बच्चों को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने साक्षी और अथर्व को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को सवाईमान सिंह और बेटी निया को जेके लोन रेफर किया गया है। फ़िलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Explore our articles