spot_img

Imphal : मणिपुर में अपहृत मैतेई समुदाय के दो युवकों को उग्रवादियों ने किया मुक्त

इंफाल : (Imphal) कुकी उग्रवादियों ने मैतेई समुदाय के अपहृत दो युवकों को गुरुवार सुबह सकुशल मुक्त कर दिया। कुकी उग्रवादियों ने इन दो युवकों का विगत 27 सिंतबर को अपहरण कर लिया था।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि 27 सितंबर को कांगपोकपी से अपहृत किए गए दो युवकों को राज्य पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित वापस ले आया गया है।

मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि वे राज्य और केंद्र सरकार, दोनों के उन सभी लोगों की ईमानदारी से सराहना करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किये हैं।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles