spot_img

HYDERABAD : तेलंगाना विस ने वाल्मिकी बोया व अन्य समुदायों को एसटी सूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया

हैदराबाद: (HYDERABAD) तेलंगाना विधानसभा ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को वाल्मिकी बोया और कुछ अन्य समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वाल्मिकी बोया, किराटक और अन्य समुदायों को एसएटी सूची में शामिल करने के लिए 2016 में अनुसूचित जनजातियों के लिए जांच आयोग की सिफारिश को स्वीकार कर लिया था और इसे केंद्र को भेज दिया था।उन्होंने कहा कि इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि लिहाज़ा सदन इन समुदायों को एसटी सूची में शामिल करने के लिए सर्वसम्मति से केंद्र को सिफारिश करने का प्रस्ताव पारित करता है।

उन्होंने प्रस्ताव दिया कि आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद और मंचिर्याल जिलों में रहने वाले ‘माली’ समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें एसटी सूची में शामिल किया जाए।राव ने कहा कि समुदाय की मांग है कि उन्हें एसटी सूची में शामिल किया जाए।विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने प्रस्ताव को स्वीकार किये जाने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles