spot_img

Howrah : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा

हावड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में बृहस्पतिवार की शाम रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा हो गयी, जिसमें कई वाहनों को आग लगा दी गयी और दुकानों में तोड़फोड़ की गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना तब हुई, जब शोभायात्रा काजीपाड़ा इलाके से गुजर रही थी। हिंसा के दौरान कई दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई, जबकि कुछ पुलिस वाहनों सहित कई कार में आग लगा दी गई। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाडिय़ों का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। हालात के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री ने हावड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान कथित रूप से सांप्रदायिक तनाव भड़काने के प्रयास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने शहर में एक प्रदर्शन में अपने 30 घंटे के विस्तारित धरने का समापन करते हुए कहा, ‘‘मैंने बार-बार कहा है कि रामनवमी की किसी भी शोभायात्रा को नहीं रोका जाएगा। मैंने इस संबंध में पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए थे। जहां एक समुदाय अन्नपूर्णा पूजा मना रहा है, वहीं दूसरा रमजान के दौरान रोजा रख रहा है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘आज की हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मैं दंगाइयों का समर्थन नहीं करती और उन्हें देश का दुश्मन मानती हूं। भाजपा ने हमेशा हावड़ा को निशाने पर रखा है। उनके निशाने पर पार्क सर्कस और इस्लामपुर हैं। सभी को अपने मोहल्लों में सतर्क रहना चाहिए।’’

हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु ने कहा, ‘‘हिंसा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन जिम्मेदार हैं।’’

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका का विजयी चौका

नई दिल्ली : (New Delhi) कोर्बिन बॉश की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका (South Africa recorded their fourth consecutive victory...

Explore our articles