spot_img

Hong Kong : हांगकांग फुटबॉल एसोसिएशन ने मुख्य कोच जोर्न एंडरसन का करार दो साल के लिए बढ़ाया

हांगकांग: (Hong Kong) हांगकांग फुटबॉल एसोसिएशन (एचकेएफए) ने मुख्य कोच जोर्न एंडरसन का करार दो साल के लिए बढ़ा दिया है।एचकेएफए ने एक बयान में कहा, “एंडरसन को पहली बार 13 दिसंबर, 2021 में मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में अपने समृद्ध अनुभव के साथ, उन्होंने हांगकांग टीम में खेलने की एक उच्च दबाव वाली और अधिक आक्रामक शैली पेश की है।”

एचकेएफए ने आगे कहा, “कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई बाधाओं को पार करते हुए, उनके निर्देशन में हमारी टीम ने 50 से अधिक वर्षों बाद एएफसी एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया।”अपने अनुबंध विस्तार पर एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम सही रास्ते पर है और उन्हें भविष्य में अच्छे परिणाम की उम्मीद है।उन्होंने कहा, “मैं एएफसी एशियाई कप फाइनल के लिए एक अच्छी टीम बनाने की उम्मीद करता हूं और फीफा विश्व कप और एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के आगामी नए दौर में भी अच्छे नतीजे हासिल करूंगा। हमारे पास आगे बहुत दिलचस्प कार्य हैं और मुझे विश्वास है कि टीम अच्छा करेगी।”

Explore our articles