spot_img

Haridwar : डूबते कांवड़िये को एसडीआरएफ जवान ने बचाया

हरिद्वार : हरकी पैड़ी के समीप कांगड़ा पुल के पास घाट पर नहाते समय एक कांवड़िया गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर तैनात एसडीआरएफ के जवान अपर उप निरीक्षक दीपक मेहता ने कांवड़िये को बचा लिया।

एसडीआरएफ जवान दीपक मेहता ने डूबते कांवड़िये तक पहुंचकर उसे नदी से खींचकर रेस्क्यू किया। इस दौरान कांवड़िया बेहोश हो गया। एसडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार देकर उसका जीवन बचाया। कांवड़िये का नाम अजय उम्र 20 वर्ष पुत्र कुणाल निवासी सोनीपत, हरियाणा बताया गया है। कांवड़िये के साथियों ने साथी का जीवन बचाने के लिए एसडीआरएफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Haridwar : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार : (Haridwar) मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में...

Explore our articles