spot_img

Haldwani : वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन लिया वापस

हल्द्वानी : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वार्ता के बाद शुक्रवार से किया जाने वाला धरना प्रर्दशन वापस ले लिया है। सहायक महाप्रबंधक एसएस बिष्ट से मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद संगठन के आंदोलन स्थगित किया गया।

परिवहन निगम की बसों में हो रही दुर्घटना के बाद बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ शुक्रवार से आंदोलन की चेतावनी संगठन ने दी थी। इसके बाद सहायक महाप्रबंधक ने कार्मिकों को वार्ता के लिए बुलाया था।

बस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले परिचालक मनीष मिश्रा के परिवार के सदस्यों के लिए पांच लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद कार्मिकों ने आज से घोषित आंदोलन वापस ले लिया है। हल्द्वानी शाखा के मंत्री अमित कुमार जंगवाल ने बताया कि फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है। नौ जुलाई तक सभी मांगें नहीं मानने पर आंदोलन किया जाएगा।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles