spot_img

Haldwani : लोक निर्माण,पंचायती राज मंत्री ने किया 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

हल्द्वानी: (Haldwani) लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने 24 करोड़ 59 लाख 19 हजार की 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा।

मंत्री महाराज ने 16 करोड़ 69 लाख 17 हजार की धनराशि से पर्यटन, लोनिवि, सिचाई,पंचायती राज एवं लघु सिंचाई की 10 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अन्तर्गत 237.81 लाख की लागत से रामगढ़ के अन्तर्गत खुटानी-भवाली -धानाचूली- ओखलकांडा -खनस्यू-पतलोट मोटर मार्ग से मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपूवा लोधिया तक मोटर मार्ग का लोकार्पण, 283.93 लाख की लागत से छीड़ाखान से हाईस्कूल तल्ली पोखरी तक मार्ग निर्माण, 750 लाख की लागत से पर्यटन आवास गृह सूखाताल, तल्लीताल, नौकुचियाताल एवं मुक्तेश्वर का उच्चीकरण, 81.88 लाख की लागत से पर्यटन आवास गृह काठगोदाम का नवीनीकरण शामिल है।

इसके अलावा 165.75 लाख की लागत से विकास खण्ड बेतालघाट के ग्राम तोराड में लिफ्ट सिचाई योजना,12 लाख की लागत से ब्लाक रामनगर में हिम्मतपुर पंचायत भवन का निर्माण,12 लाख की लागत से रामनगर में गांधीनगर पंचायत भवन का निर्माण, 20 लाख की लागत से हल्द्वानी के पंचायत भवन का निर्माण, लघु सिचाई विभाग की 50.75 लाख की लागत से 6 सोलर लिफ्ट तथा 74.38 लाख की लागत से 23 रिचार्ज साफ्टों के निर्माण योजनाओं का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या, रामसिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, नीतिन राणा, हरीश आर्य, भावना साह,कार्तिक हर्बोला, मोहन पाठक के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएम विनीत तोमर, महाप्रबन्धक एपी बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Fatehpur : बहन की ससुराल में संदिग्ध अवस्था मे फाँसी से झूलता मिला भाई का शव

फतेहपुर : (Fatehpur) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur district of Uttar Pradesh) जिले में बुधवार को बहन की ससुराल आये युवक का शव गाँव...

Explore our articles