spot_img

New Tehri : ओबीसी मोर्चे की जिला कार्यसमिति में संगठन की मजबूती पर जोर

प्रदेश महामंत्री कोठारी बोले बूथ व शक्ति केंद्रों पर किया जा रहा फोकस
नई टिहरी: (New Tehri)
जिला भाजपा कार्यालय में जिला ओबीसी मोर्चे की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर वंदे मातरम का गान कर बैठक की शुरूआत की गई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की ओर ध्यान दें। प्रदेश में 11647 बूथों से चार लाख अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। 2798 शक्ति केंद्र बनाकर संगठन की मजबूती की ओर कदम बढ़ाया गया है। सभी मोर्चों के गठन के बाद मोर्चों की कार्यसमिति में स्थानीय मोर्चे से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए रणनीती बनाई जाय। लोगों को साथ जोड़ने के साथ ही लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए जन कल्याणकारी प्रदेश व केंद्र की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का काम बखूबी किया जाय।

विधायक किशोर ने कहा कि संगठन को मजबूती से आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में परचम लहराने का काम किया जाना है। जिसके लिए भाजपा के सभी मोर्चों की भूमिका अहम है। ओबीसी मोर्चा भी इसमें अहम भूमिका अदा करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि ओबीसी मोर्चा अहम संगठन है। जिसकी मजबूती के लिए पार्टी स्तर पर मजबूत टीम गठन का काम किया गया है। जिसका लाभ आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा। ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा कि शक्ति केंद्रो को भी मजबूत किया जा रहा है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला महामंत्री भाजपा उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, गोपी राम चमोली, ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री बलवंत रावत, शांति खण्डुड़ी आदि मौजूद रहे।

लोकसभा की पांचों सीटें जीतेंगे-कोठारी

आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों के जबाब में प्रदेश महामंत्री कोठारी ने कहा कि प्रदेश में दूसरा कोई दल मुकाबले में नहीं है। इसलिए पांचों लोकसभा सीटों पर जीत तय है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मारपीट की घटना पर संगठन की कार्यवाही को लेकर दिए गये जबाब में कहा कि इस सम्बंध में बात चल रही है। आगे समय ही बतायेगा। प्रमुख पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों को सलाह दी, कि उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए, क्योंकि उनकी हर गतिविधि पर समाज की नजर रहती है। कर्नाटक चुनाव पर मंत्री अग्रवाल की घटना का किसी भी तरह के प्रभाव को सिरे से नकारते हुए कहा कि भाजपा जीत दर्ज करेगी।

Supaul : पिपरा एसबीआई शाखा में भीषण अग्निकांड, दस्तावेज़ से लेकर कंप्यूटर तक सब जलकर राख

सुपौल : (Supaul) जिले के पिपरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) की शाखा में बुधवार देर रात अचानक भीषण...

Explore our articles