spot_img

Mumbai : श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ पहला लुक आया सामने

Mumbai: First Look of Shreyas Talpade's Film 'The India Story' Revealed

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता श्रेयस तलपड़े (actor Shreyas Talpade) इन दिनों जहां कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल 5’ को लेकर व्यस्त हैं, वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसके साथ इसकी रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया गया। फिल्म में श्रेयस के साथ काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कीटनाशकों और रसायनों के दुष्प्रभाव पर आधारित होगी कहानी

फिल्म के नए पोस्टर में घास से ढकी जमीन को ताबूत के आकार में दिखाया गया है, जो इसकी गंभीर कहानी की ओर इशारा करता है। ‘द इंडिया स्टोरी’ खेती में कीटनाशकों और रसायनों के दुरुपयोग से पैदा होने वाली समस्याओं और उससे जुड़े बड़े घोटालों को सामने लाने का दावा करती है। फिल्म में प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था की लापरवाहियों पर भी सवाल उठाए जाएंगे।

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

‘द इंडिया स्टोरी’ का निर्देशन चेट्टन डीके (directed by Chetan DK) ने किया है, जबकि सागर बी शिंदे इसके निर्माता और लेखक हैं। सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को एक गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाला अनुभव देगी।

Supaul : पिपरा एसबीआई शाखा में भीषण अग्निकांड, दस्तावेज़ से लेकर कंप्यूटर तक सब जलकर राख

सुपौल : (Supaul) जिले के पिपरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) की शाखा में बुधवार देर रात अचानक भीषण...

Explore our articles