spot_img

Supaul : पिपरा एसबीआई शाखा में भीषण अग्निकांड, दस्तावेज़ से लेकर कंप्यूटर तक सब जलकर राख

Supaul: Massive Fire at Pipra SBI Branch; Everything from Documents to Computers Reduced to Ashes

सुपौल : (Supaul) जिले के पिपरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) की शाखा में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ बैंक परिसर के बाहर जुट गई। बताया जा रहा है कि रात के समय बैंक बंद था और अंदर लगी ग्रिल व शटर के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते लपटों ने बैंक के अंदर रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण कागजात, कंप्यूटर, एसी समेत अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग (fire department) को दी। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक बैंक के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैंक परिसर के अंदर का लगभग पूरा हिस्सा काले धुएं और राख में तब्दील हो गया। घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए पिपरा शाखा का दैनिक कार्य फिलहाल त्रिवेणीगंज शाखा में स्थानांतरित कर दिया है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

फिलहाल प्रशासन और बैंक प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। वहीं आग लगने के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।जा रही है।

Mumbai : कॉपी विवाद में फंसा ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’

मुंबई : (Mumbai) फिल्म का नया गाना 'माशूका' (Mashooka) रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को साल 1993...

Explore our articles