spot_img

New Delhi : सीजेआई ने देश के सभी हाई कोर्ट को दिए ऑनलाइन सुनवाई करने के निर्देश

New Delhi: CJI Directs All High Courts in the Country to Conduct Online Hearings

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश भर के सभी उच्च न्यायालयों को ऑनलाइन सुनवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने दिल्ली की सभी अदालतों में ऑनलाइन सुनवाई की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। ऑनलाइन सुनवाई के आग्रह पर अधिकांश उच्च न्यायालयों ने इसे लागू भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि वकीलों और जजों दोनों के लिए ये एक स्वैच्छिक अभ्यास के रुप में शामिल करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने साफ किया कि जिला न्यायालय संबंधित उच्च न्यायालय के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में रहते हैं।

दरअसल, 15 मई को उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने कहा था कि सोमवार और शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मामलों की सुनवाई की जाए। जजों ने ईंधन के अधिकतम उपयोग के लिए कार पूलिंग को भी बढ़ावा देने का संकल्प लिया। ये कदम प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती की अपील के बाद उठाया गया है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles