spot_img

Gwalior: रोजगार कार्यालय में आज प्लेसमेंट ड्राइव, आठ कंपनियां करेंगी भर्ती

ग्वालियर: (Gwalior) आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के अंतर्गत आज (Friday) प्रात: 11 बजे से गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोड़ पर रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव (employment fair) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की आठ कंपनियाँ भर्ती करने के लिए आ रही हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

जिला रोजगार उप संचालक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में रिलायंस जिओ प्रा.लि. ग्वालियर द्वारा होम सेल्स ऑफीसर व जिओ फायबर इंजीनियर, टैलेन्ट स्टाक प्रा.लि. नोएडा द्वारा एग्ज्यूकेटिव सेल्स पैकर्स, यशस्वी अकादमी फॉर टैलेन्ट मैनेजमेंट ग्वालियर द्वारा ट्रेनी वर्कर, नेट आग्रेनिक डायमंड प्रा. लि. सागर द्वारा रिलेशनशिप ऑफीसर, एग्रीकल्चर ऑफीसर व सेल्स मार्केटिंग, सुप्रीम प्रा. लि. मालनपुर द्वारा ट्रेनी, वेंकेज प्रा.लि. अहमदनगर महाराष्ट्र द्वारा ट्रेनी वर्कर एवं भारतीय एयरटेल प्रा. लि. ग्वालियर द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप ऑफीसर/फील्ड सेल्स एग्ज्यूकेटिव एवं आयसर एकेडमी प्रा.लि. शिवपुरी द्वारा ऑटोमोटिव टैक्नीशियन व व्हीकल ड्राइवर की भर्ती की जायेगी। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक वेतन देय होगा।

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles