Wednesday, December 6, 2023
HomeFestivalsGwalior : धनतेरस का त्योहार शुक्रवार को, बाजारों में होगी धन की...

Gwalior : धनतेरस का त्योहार शुक्रवार को, बाजारों में होगी धन की बरसा

  • दुल्हन की तरह सजी दुकानें, ग्राहकों की जबरदस्त भीड़

ग्वालियर : धनतेरस का त्योहार शुक्रवार, 10 नवंबर को शुभ योगों में मनाया जाएगा। इस दिन बाजारों में जबरदस्त धन बरसेगा। संभावना है कि इस दिन शहर का कारोबार 150 करोड़ से अधिक का हो सकता है। वहीं ग्राहकों के लिए सराफा बाजार शुक्रवार को सुबह 9 बजे खुल जाएगा और शनिवार की सुबह 5 बजे तक खरीदारी के लिए खुला रहेगा। धनतेरस के लिए व्यापारियों ने भी अपने-अपने संस्थानों को दुल्हन की तरह सजा लिया है।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार वैदिक पंचांग के अंतर्गत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगी। तिथि का समापन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर धनतेरस का पर्व 10 नवंबर शुक्रवार को प्रदोषकाल में मनाया जाएगा। इस वर्ष धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।

यह सामान खरींदे: धनतेरस के दिन तांबा, पीतल और कांसा से बने बर्तन, सोना-चांदी, लक्ष्मी-गणेश, झाडू, इलेक्ट्रोनिक्स सामान आदि खरीदना बेहद ही शुभ है।

चांदी 5 ग्राम सिक्का 400 और 10 ग्राम सोने का 63 हजार में: धनतेरस के दिन सोना और चांदी के सिक्कों की जबरदस्त खरीदारी होनी है। बाजार में इस समय 5 ग्राम चांदी का 400 रुपए, 10 ग्राम 800 रुपए, 20 ग्राम 1600 रुपए, 50 ग्राम 4000 रुपए और 100 ग्राम का 8000 रुपए का है। इसी के साथ सोने के 10 ग्राम का सिक्का 63,000 रुपए में बिक रहा है।

बाजार में चलना हुआ दूभर: इस त्योहारी सीजन में शहर के बाजार भीड़ से पटे हुए हैं। हालत यह है कि बाजारों में चलना तक मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। महाराज बाड़ा से लगे क्षेत्रों की हालत तो ओर भी खराब है। यहां हद से ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।

इससे जुडी खबरें

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर