spot_img

Guwahati : मरम्मत कार्यों के कारण पूसी रेलवे ने की ट्रेनें रद्द, पुनर्निर्धारित और मार्ग परिवर्तित

गुवाहाटी : पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने रंगिया मंडल के अधीन सरुपेटा – पाठशाला स्टेशनों के बीच ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक, चांगसारी – रंगिया स्टेशनों के बीच शैडो ब्लॉक और बोको, बामुणीगांव, शिंगरा, धूपधारा में टीआरडी ब्लॉक और निर्माण ब्लॉक एवं सिग्नल डिस्कनेक्शन तथा पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए तथा साथ ही पूर्व रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों को देखते हुए कई ट्रेनों की सेवाओं को रद्द, पुनर्निर्धारित और मार्ग परिवर्तन किया है।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि इनमें रद्द ट्रेन सेवाएं 28 और 29 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 15769/15770 (अलीपुरद्वार – लामडिंग – अलीपुरद्वार) इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15753/15754 (अलीपुरद्वार – गुवाहाटी – अलीपुरद्वार) शिफुंग एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15928 (न्यू तिनसुकिया – रंगिया) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 15927 (रंगिया – न्यू तिनसुकिया) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 29 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 15967 (रंगिया – लीडो) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 29 और 31 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 15417 (अलीपुरद्वार – सिलघाट टाउन) राज्य रानी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 05922 (न्यू तिनसुकिया – धुबड़ी) स्पेशल रद्द रहेगी। 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को ट्रेन संख्या 15418 (सिलघाट टाउन – अलीपुरद्वार) राज्य रानी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 05921 (धुबड़ी – न्यू तिनसुकिया) स्पेशल रद्द रहेगी।

जो ट्रेनें पुनर्निर्धारित होंगी, उनमें 28 और 29 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 05801 (न्यू बंगाईगांव – गुवाहाटी) पैसेंजर को 04:40 बजे के बजाय 06:10 बजे पुनर्निर्धारित किया गया है। 28 और 29 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 05810 (गुवाहाटी – न्यू बंगाईगांव) पैसेंजर को 05:00 बजे के बजाय 06:30 बजे पुनर्निर्धारित किया गया है। 28 अक्टूबर को 21:50 बजे यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22411 (नाहरलगुन – आनन्द विहार टर्मिनल) एक्सप्रेस को 29 अक्टूबर 00:50 बजे पुनर्निर्धारित किया गया है। 31 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22511 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कामाख्या) एक्सप्रेस 13:15 बजे के बजाय 16:15 बजे पुननिर्धारित किया गया है।

जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, उनमें 28 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 20503 (डिब्रुगढ़ – नई दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कामाख्या – गोवालपारा टाउन – न्यू बंगाईगांव होकर चलेगी। 27 अक्टूबर से 07 नवंबर तक यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15707 (कटिहार – अमृतसर) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सीवान – थावे – कप्तानगंज – गोरखपुर होकर चलेगी। 03 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15622 (आनंदविहार – कामाख्या) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर – कप्तानगंज – थावे – सीवान होकर चलेगी। 03 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15630 (सिलघाट टाउन – ताम्बरम) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल – आद्रा – मिदनापुर – हिजली होकर चलेगी। 05 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 05616 (गुवाहाटी – उदयपुर सिटी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज – पनियहवां – गोरखपुर होकर चलेगी। 06 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15909 (डिब्रुगढ़ – लालगढ़) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सीवान – थावे – कप्तानगंज – गोरखपुर होकर चलेगी। 30 अक्टूबर और 06 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15651 (गुवाहाटी – जम्मू तवी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीवान – थावे – कप्तानगंज – गोरखपुर होकर चलेगी।

Explore our articles