spot_img

Greater Noida: मतदान करने आई महिला को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा:(Greater Noida) थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत मिहिर भोज इंटर कॉलेज के सामने वोट डालने जा रही महिला का रोडवेज बस (roadways bus) ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुनीता नामक महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीडिया सेल के प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला मतदान करने जा रही था।

Explore our articles