अपराधियों की खोज में छापेमारी तेज
पूर्वी चंपारण : जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी विदेशी महतो के 22 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार कुशवाहा को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया।
मृतक इलेक्ट्रीक दुकानदार था। इसकी घटना कि पुष्टि करते हुए डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक अपनी मां शम्भा देवी एवं बहन सोनी कुमारी के साथ भेलवा बाजार स्थित दुर्गा पूजा मेला देख कर घर महादेवा लौट रहा था। इस बीच मंगलवार को देर रात बलान चौक स्थित पुल के निकट लगभग पांच की संख्या में धात लगाये अपराधियों ने उक्त युवक पर फायरिंग कर दी। नतीजतन उक्त युवक की मौके ए वारदात मौत हो गई। मृतक बाइक से अपनी मां-बहन को लेकर घर लौट रहा था, जहां बाइक लूटने की चक्कर में उसकी हत्या कर दी गई। अपराधी के दूसरे निशाने पर उसकी मां थी। लेकिन इस बीच मां की गुस्सा एवं नोंक झोंक के सामने अपराधियों की एक नहीं चली। इस बीच घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले।
सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। तत्पश्चात अपराधियों की खोज में जुट गई है। वहीं युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। इधर मृतक युवक के पत्नी किरण देवी एवं परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।
किरण देवी के गोद में लगभग तीन वर्ष की एक पुत्री हैं। घर का भरण-पोषण सुशील के जिम्मे था। उसका एक बारह वर्ष का नाबालिग भाई है। जाहिर है कि इस घटना के बाद उक्त घर पर पहाड़ टूट पड़ा है।वही इस बाबत सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर दो लोगो को हिरासत में लिया गया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है।साथ ही पुलिस टीम अग्रेतर कारवाई में जुटी है।


