spot_img

Dhamtari : पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

धमतरी : लकड़ी से सिर व पीठ पर हमला कर पति ने ससुराल में ही पत्नी की दर्दनाक हत्या कर दी। आरोपित पति ने घटना को अंजाम देने के बाद स्वयं उसी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हत्या व आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन पुलिस पति-पत्नी के बीच किसी विवाद होने की आशंका कर इस मामले की जांच में जुट गई है।

करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम भेंड्री निवासी दयालूराम साहू की बेटी वीणा साहू पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी। उनका दामाद गिरधारी साहू 32 वर्ष ग्राम सौंगा नयापारा के एक होटल में काम करता था। ससुराल भेंड्री में सप्ताह में एक या दो बार आना-जाना करते थे। 23 अक्टूबर को शाम गिरधारी साहू ससुराल में झांकी देखने आया था। दूसरे दिन 24 अक्टूबर को रात में झांकी देखने के बाद परिवार के लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। 25 अक्टूबर की सुबह जब दोनों नहीं उठे, तो परिजनों ने आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खोले। तब स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई, तो सब्बल से दरवाजा खोला तो देखा कि वीणा साहू खाट पर मृत हालात में पड़ी हुई थी। वहीं दूसरे पलंग के ऊपर के पास कुछ दूरी पर उनका पति गिरधारी साहू पंखा के हुक में फांसी पर लटका हुआ था। दोनों की लाश एक ही रूम में मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल गांव के कोटवार को दी। उन्होंने इसकी खबर करेलीबड़ी पुलिस चौकी में दी।

सूचना मिलते ही एसडीओपी केके बाजपेयी, करेलीबड़ी चौकी प्रभारी लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर , मगरलोड थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू, एएसआई रिखीराम साहू, प्रधान आरक्षक मेघराज निषाद स्टाप सहित घटना स्थल पहुंचे। दोनों शवों की जांच की। तत्पश्चात पोस्टमार्टम के लिए चीर घर पहुंचाया।

पुलिस की मानें, तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और तैश में आकर पति ने पत्नी की हत्या की होगी। पति ने लकड़ी के लट्ठे से पत्नी के सिर, पीट पर ताबड़तोड़ हमला किया है, जिससे मृतिका की मौत के बाद शव लहूलुहान हो गया है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित ने उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के तीन लड़के हैं। मृतक पति-पत्नी काम करके परिवार चला रहे थे। पति ने पत्नी की हत्या क्यों की है, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

एसडीओपी केके बाजपेयी ने बताया कि मृतक ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की है, फिलहाल अज्ञात है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Explore our articles