spot_img

East Champaran : दीपावली, छठ महापर्व को लेकर शहर की यातायात में बदलाव

-आदेश के विरूद्ध पार्किंग करने वालो को भरने होंगे जुर्माना की राशि

  • पर्याप्त संख्या में पुलिस बलो की तैनाती

पूर्वी चंपारण : दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर जिला मुख्यालय में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गये है। यातायात को सुदृढ़ व सुचारू बनाये रखने को लेकर सदर अनुमंडल दंडाधिकारी व यातायात थाना ने संयुक्त रूप से एक आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया हैं, कि 9 नवंबर से 20 नवंबर तक शहर के प्रधानपथ गांधी चौक से गांजा गद्दी चौक तक चारपहिया वाहन के परिचालन सुबह 9 बजे रात 8 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। केवल इमरजेंसी और प्रशासन की गाड़ी पर रहेगी छूट रहेगी, इसकी जानकारी देते अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम ने बताया कि दीपावली और छठ को लेकर बाजार में काफी भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में यातायात थाना के समन्वय से आगामी 20 नवंबर तक ट्रैफिक में परिवर्तन किया गया है।

शहर के प्रधान पथ पर चार पहिया वाहन का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही दोपहिया वाहन से बाजार जाने वाले लोगो के लिए कई स्थानो पर वाहन पार्किग की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर फिलहाल उर्दू लाइब्रेरी व नाका एक में दो पहिया वाहन पार्किग स्थल बनाया गया है, जबकि और स्थानो का पार्किग के लिए चयन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि किसी भी सूरत में सड़क किनारे पार्किग बर्दाश्त नही की जायेगी जिनका भी वाहन सड़क किनारे पार्क किये पकड़े जायेंगे, उनसेे दंड की वसूली की जायेगी।

उन्होने बताया कि यह निर्देश मुख्य सड़क के साथ ही वैसे सभी जगहो पर लागू है, जहां बाजार लगते है। वही सदर एएसपी राज ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा की कई स्तरो पर चाक-चैबंद व्यवस्था की गयी है। सभी चैक चैराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। ट्रैफिक व्यवस्था के साथ बाजार में आने-जाने वाले लोगो पर विशेष नजर रखी जायेगी।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles