धमतरी : मोबाइल के माध्यम से फेसबुक आईडी में बच्चों की अश्लील वीडियो, फोटो अपलोड कर प्रचलित करने वाले आरोपित तजेन्द्र गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किया है।कुरूद पुलिस ने बताया कि एनसीआरबी नई दिल्ली से साइबर टीप लाइन रिपोर्ट के संबंध में लिखित पत्र प्राप्त हुआ है। कुरूद पुलिस ने एनसीआरबी से प्राप्त विडियो सीडी को देखकर पंचनामा तैयार किया। आरोपित तजेन्द्र गुप्ता 28 वर्ष निवासी भाठागांव को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ कर कथन लिया। आरोपित 12 अप्रैल को मोबाइल से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो प्रचलति करना स्वीकार किया। अारोपित का मोबाइल खुलवाकर फेसबुक आईडी के प्रोफाइल फोटो की स्कीन शार्ट निकलवाकर स्कीन शार्ट, मोबाइल फोन एवं प्रयुक्त सिम कार्ड जब्त किया। 17 जून को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केंवट , सउनि संतोषी नेताम, घनश्याम वर्मा, महिला आरक्षक सुशीला मंडावी का योगदान रहा।


