spot_img

Dhamtari : 40 फीट का रावण उगलेगा आग, दशहरा में होगी आकर्षक आतिशबाजी

निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने दशहरा और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर ली बैठक

धमतरी : इस बार का दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर में पहली बार 40 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा जो अपने आप में खास बात होगी। जिसको देखने दर्शक दीर्घा में उत्साह रहेगा। दशहरा और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने पर्व के तैयारी की समीक्षा की।

निगम उपायुक्त ने सभी को आयुक्त विनय पोयाम के द्वारा मिले हुए दायित्वों को बखूबी निर्वहन करने के निर्देश दिए। सभी को मिले कार्यों के बारे में उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी से जानकारी ली। रावण के पुतले को बनाने का काम विगत एक माह पूर्व से प्रारंभ कर दिया गया है। रावण के पुतले का मुख्य सिर की ऊंचाई ही आठ से नौ फीट के आसपास है। खासकर उन्होंने इस समय रावण के पुतले पर विशेष फोकस करने कहा है।

इस बार का रावण का पुतला अपने मुंह से आज उगलेगा, इसके साथ ही रामलीला के दौरान आकर्षक लाइटिंग भी देखने को मिलेगी। रामलीला के लिए मंडली ने अपना अभ्यास प्रारंभ कर दिया है, इनके द्वारा आकर्षक रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। आचार संहिता को देखते हुए पूरे कार्यक्रम प्रशासनिक तौर पर रहेगा। बैठक में प्रमुख रूप से सहायक अभियंता प्रकृति जगताप व महेंद्र जगत, उप अभियंता कामता नागेंद्र, कमलेश ठाकुर, लोमस देवांगन एवं नमिता नागवंशी, शशांक मिश्रा तथा सहायक राजस्व उप निरीक्षक व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी दिए गए निर्देश

नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर भी आयुक्त विनय पोयाम ने अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसको लेकर भी उपायुक्त पीसी सार्वा ने नियुक्त कर्मचारी की समीक्षा की और तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विसर्जन को लेकर तैयारियां पुख्ता रहेगी। उन्होंने साफ सफाई, विसर्जन कुंड, गोताखोर, टेंट एवं माइक व्यवस्था, क्रेन की व्यवस्था आदि की जानकारी ली और व्यापक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

नूरानी सेहरा, चंदन हार पटाखे की होगी आतिशबाजी

इस बार विभिन्न प्रकार के आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिसमें पांच सितारा चक्कर, बिन बादल बरसात, नौरंग चक्कर, सूरजमुखी, गुब्बारा साउंड, आसमानी गोला, गोल्डन शेहरा, झाड़ू झरना, झूला चक्र, कैलाश मंडल, नूरानी सेहरा, चंदन हार आदि शामिल है। इसके अलावा आसमान में भी बेहतरीन आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।

Explore our articles