spot_img

Deoria : युगों-युगों तक याद किए जाएंगे कैप्टन अंशुमान

देवरिया : भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह को भाजपा कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धाजंलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि सियाचिन में बंकर में लगी आग से अपने साथियों को बचाते समय शहीद हुए कैप्टन अंशुमान ने अपनी कर्तव्यपरायणता की मिसाल कायम कर अपने प्राणों की आहुति दे दी है, जिस पर देशवासियों को गर्व है। कैप्टन के बलिदान से उनके तीन साथियों की जान बची। उन्होंने कहा कि कैप्टन अंशुमान का बलिदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देवरिया के वीर लाल कैप्टन अंशुमान सिंह ने सियाचिन में अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हो गए जिस पर हम सभी को गर्व है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रदासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण मिश्र, राजन मल्ल, डॉ विनोद पाण्डेय, ऋषिकेश कुशवाहा, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल सिंह, सत्यम कुमार, चन्दन गिरी उपस्थित रहे।

Explore our articles