spot_img

Dehradun : बागेश्वर के गांव में बंद मकान से महिला, तीन बच्चों के शव मिले

देहरादून : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के जोशीगांव में एक मकान से महिला और उसके तीन बच्चों के सड़े—गले शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक पांच—छह माह का बच्चा भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बंद पड़े मकान से बदबू आने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी जहां महिला, उसके दो पुत्रों और पुत्री के शव पड़े मिले।

उन्होंने बताया कि शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। मकान के गांव से दूर होने के कारण घटना का पता देर से चला।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 40 वर्षीया नीमा देवी, अंजलि (14), कृष्णा (आठ) और पांच—छह माह के भास्कर के रूप में हुई हैं। महिला का पति भूपाल राम पिछले कई महीनों से लापता बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मकान अंदर से बंद होने के कारण पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन अभी तक इसके कारण का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

New Delhi : विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स का आईपीओ लॉन्च, 9 तक लगा सकते हैं बोली

नई दिल्ली : (New Delhi) इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स इंटरनेशनल (Victory Electric Vehicles International) का 34.56...

Explore our articles