spot_img

दीपिका की ननद सबा का हुआ मिसकैरिज, कुछ यूं बयां किया दर्द

मुंबई(Mumbai):फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी ननद यानी शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम का मिसकैरिज हो गया है। इससे उनके मां बनने का सपना भी अधूरा रह गया। इसका खुलासा खुद सबा और उनके पति ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया। वीडियो में बच्चे को खोने का गम सबा और उनके पति के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है, पर इसके बावजूद कपल ने हिम्मत नहीं हारी।
सबा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां वह और उनके पति ने बताया कि सबा करीब 15 दिन तक अपने कमरे में रेस्ट कर रही थी। बाद में वह चेकअप के लिए गईं। फिर 8 मई को उन्होंने स्कैन करवाया। तब डॅाक्टर ने उन्हें अंदर बुलाया और बताया कि बच्चे की हार्ट बीट रुक गई है, जिस वजह से उनका मिसकैरेज हो गया।
सबा ने आगे बताया कि जितना दुख उन्हें हो रहा था, उससे कहीं ज्यादा दुखी उनके पति थे। सबा ने यहां ये भी बताया कि मुझे डर लग रहा था कि कहीं मुझे कुछ हो न जाए, क्योंकि उन्हें मन ही मन सनी की फिक्र भी सता रही थी। सबा ने कहा, “प्रेग्नेंट मां के लिए बच्चा खोने का दुख क्या होता है, इसे शायद ही शब्दों में समझाया जा सकता है।” खालिद और सबा मिलकर इस दुख की घड़ी से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने फैंस को दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है। तो वहीं फैंस भी उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं।
बता दें कि सबा इब्राहिम एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। पिछले साल नवंबर में उनकी शादी खालिद उर्फ सनी से हुई। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी कि गुडन्यूज को लेकर सोशल मीडिया पर बताया था। घर पर नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली बात को लेकर कपल काफी खुश भी थे।

Explore our articles