कैनिंग: (Canning) दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग इलाके में बुधवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे बमों से भरा एक बैग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कैनिंग के तलदी राजापुर इलाके में रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में स्थानीय लोगों ने बमों से भरे बैग को देखा। घटना की खबर फैलते ही इलाके में आतंक फैल गया। सूचना मिलने पर कैनिंग से आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बमों से भरा बैग रेलवे लाइन के किनारे किसने और क्यों रखा।


