spot_img

Bilaspur: पड़ोसियों से तंग आकर महिला ने खाया जहरमामला दर्ज

बिलासपुर:(Bilaspur) घुमारवीं थाना के अंतर्गत आने वाली पंचायत हवाण के गांव भदरौण की 36 साल की युवती ने अपने पड़ोसियों पर गाली गलौज और तंग करने से दुखी होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । समय पर महिला को उसके पति ने अस्पताल पहुंचा कर पीड़ित महिला की जान बचा ली है।

पीड़ित महिला ने होश में आने के बाद पुलिस को दिए बयान में कहा की उसके पड़ोसी कांता देवी, उसका पति, बेटा और बहू उससे बड़े दिनों से गाली गलौज कर रहे थे। पंचायत में भी इनकी शिकायत की पर फिर भी यह नहीं माने 20 अगस्त को इन्होंने फिर से गाली गलौज किया और भद्दे आरोप लगाए जिससे तंग आकार मैने यह जहर खा लिया ।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 500,506B, 509,34 में थाने में मामला दर्ज़ कर लिया है।

Explore our articles