spot_img

Bhiwandi : भिवंडी क्राइम ब्रांच ने लापता 45 मोबाइल नागरिकों तक वापस लौटाए

भिवंडी : भिवंडी परिमंडल -2 के तहत आने वाले सभी पुलिस स्टेशनों में नागरिकों के मोबाइल फोन गुम होने के मामले बड़ी संख्या में दर्ज कराए गए थे, जिसे लेकर क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने भिवंडी शहर में गहन जांच पड़ताल कर 4 लाख 48 हजार रुपए मूल्य के 45 मोबाइल फोन बरामद कर उसे गुरुवार के दिन नागरिकों को वापस लौटाया दिया।

बता दें कि भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के अधिकारी और पुलिस ने सी.ई.आई आर प्रणाली का इस्तेमाल कर और साथ-साथ मोबाइल नंबर के IMEI नंबर से तकनीकी जांच के बाद लापता मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद किया है। जिनमें कुल 45 मोबाइल फोन बरामद करने के बाद भिवंडी क्राइम ब्रांच ने मोबाइल मालिकों को कॉल कर वापस कर दिया। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस टीम में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मोरे, सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार,पुलिस नायक सचिन जाधव,पुलिस सिपाही भावेश घरत,अमोल इंगळे,महिला पुलिस निरीक्षक माया डोंगरे,श्रेया खताळ शामिल थे।

Explore our articles