spot_img

Bhadohi : ‘जीवन के हर क्षेत्र में रोबोटिक इंजीनियरिंग का दखल’

Bhadohi : 'The intervention of robotic engineering in every sphere of life'

इंटर कालेज में रोबोटिक इंजीनियरिंग विषयक कार्यशाला में शामिल हुए 50 बच्चे
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
विश्वनाथ पांडेय कान्वेंट इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं रोबोटिक इंजीनियरिंग की जानकारी दी गई। विकास खंड डीघ ब्लाक के खेदौपुर, कोइरौना में स्थित उक्त कालेज के अटल टिंकरिंग लैब में आयोजित कार्य़शाला में रोबोटिक के विशेषज्ञों ने आने वाले समय में रोबोटिक इंजीनियरिंग की आवश्यकता और महत्व से रूबरू कराया।
विषय विशेषज्ञों ने कहा, आने वाला समय रोबोटिक इंजीनियरिंग का ही है। आज, कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पर रोबोटिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल न होता है। सैन्य क्षेत्र से लेकर मेडिकल, घरेलू सुरक्षा और यहां तक कि घरेलू कार्यों में भी रोबोटिक इंजीनियरिंग का उपयोग बढ़ता जा रहा है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में केन्द्रीय विद्यालय भदोही पश्चिम वाहिनी, इंटर कालेज बसगोती मवैया एवं जूनियर हाईस्कूल कोइरौना के कुल 50 छात्र-छात्राओं को टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन दिवस पर कालेज के प्रबंधक पं.करूणाशंकर पांडेय एवं प्रधानाचार्या सुशीला पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को कलम और डायरी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर प्रशिक्षक विनोद सिंह नई दिल्ली, डा.अभिषेक पांडेय, ओपी मिश्र, आरपी यादव, जय प्रकाश चौरसिया सहित कई लोग कार्यशाला में उपस्थित रहे।

Explore our articles