spot_img

Baramulla : बारामूला पुलिस ने कुर्क की नशा तस्कर की 24 लाख रुपये की संपत्ति

बारामूला : (Baramulla) बारामूला पुलिस ने बसग्रान उडी निवासी नशा तस्कर मोहम्मद जाहिद शाह (drug smuggler Mohammad Zahid Shah) (गिलानी) की 24 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।पुलिस के अनुसार यह संपत्ति नशा तस्कर ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की थी। इससे पहले बारामूला पुलिस ने बारामूला जिले के ट्रुमगुंड ह्यगम सोपोर निवासी फ़ैयाज़ अहमद डार की नशा तस्कर पत्नी अफरोजा बेगम की लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

Explore our articles