spot_img

Bankura : बांकुड़ा में जनमत सर्वेक्षण के दौरान पांच गिरफ्तार

बांकुड़ा : (Bankura) बांकुड़ा में एक कथित जनमत सर्वेक्षण के दौरान दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम आरती मोदक, शिखा माजी, प्रबीर घोष, हराधन लोहार और सुदीप मंडल हैं। ये लोग वार्ड संख्या 15 में घर-घर जाकर मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसी जानकारी मांग रहे थे। साथ ही परिवार के सदस्यों और मतदान अधिकारों के बारे में पूछताछ कर रहे थे। उनकी बातचीत रिकॉर्ड की जा रही थी और एक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र किया जा रहा था। स्थानीय पार्षद बापी चक्रवर्ती ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बांकुड़ा सदर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वे किस संगठन के लिए काम कर रहे थे। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने दो दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। एक गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ का निवासी है, जबकि अन्य बांकुड़ा के हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनधिकृत सर्वेक्षणों और डेटा संग्रह को लेकर अपने दल के नेताओं और कार्यकताओं को सचेत किया था और अपने अपने इलाके में ऐसी संदेहास्पद गतिविधियों के देखे जाने पर अपने कार्यकर्ताओं को पुलिस को जानकारी देने का निर्देश दिया था।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles