अररिया : अररिया बस स्टैंड के पास स्थित होटल एसडीएम (पुराना नाम पैराडाइज होटल) में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।जहां रहने वाले ग्राहकों को युवतियां परोसने का काम होता था।गुप्त सूचना पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की।जिसमे होटल से नौ युवतियों को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है।जिसमे होटल के मालिक संजय मिश्रा समेत एक कर्मचारी भी शामिल है।
हिरासत में लिए गए नौ युवतियों सहित सभी बारह लोगों को पुलिस पकड़ कर नगर थाना लाई है। जहां पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल से लायी गई लड़कियां अररिया शहरी क्षेत्र के अलावे अगल बगल के ग्रामीण इलाकों से है और होटल में इनसे जिस्मफिरोशी का धंधा करवाया जाता था।इन युवतियों को होटल में रहने वाले ग्राहकों को परोसने के साथ साथ देह व्यापार के लिए ग्राहकों को कमरा और अन्य सामान ऊंची कीमतों पर उपलब्ध कराया जाता था।
नगर थानाध्यक्ष शिवशरण साह की अगुवाई में नगर थाना पुलिस ने होटल एसडीएम में छापेमारी की तो होटल के अलग अलग कमरे में युवतियां थी।पुलिस ने सभी युवतियों को कमरे से बाहर निकालकर अपने साथ नगर थाना पुलिस लेकर गई।होटल में ही होटल मालिक संजय मिश्रा और उसका कर्मचारी के साथ एक अन्य ग्राहक को भी पुलिस ने पकड़ा।
सदर एसडीपीआई रामपुकार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को नगर थाना लाया गया है और युवतियां समेत होटल मालिक और कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।एसडीपीओ ने गुप्त सूचना पर एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात कही।उन्होंने बताया कि पुलिस अभी पूछताछ कर रही है और अवैध रूप से होटल में संचालित गिरोह के सदस्यों को लेकर भी जानकारी प्राप्त कर रही है।पूछताछ से मिले फीडबैक के बाद गोरखधंधे में शामिल गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


