spot_img

AGRA : आगरा में चार साल का मासूम पानी के टैंक में गिरा, मौत

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा के पिनाहट क्षेत्र में एक मासूम बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में घर के बाहर खेलते समय चार साल का बच्चा पानी से भरे टैंक में गिर गया। काफी देर तक बच्चा जब दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बच्चे को पानी के टैंक में गिरा देखा।

उन्होंने बताया कि आनन-फानन में परिजन मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान आनंद के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

Kolkata : पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।...

Explore our articles