Home latest Mumbai : जालना जिले में दो एस टी बसों की टक्कर, स्कूली...

Mumbai : जालना जिले में दो एस टी बसों की टक्कर, स्कूली छात्रों समेत 30 यात्री घायल

0
18
Mumbai: Two ST buses collide in Jalna district, injuring 30 passengers, including school students

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड़-वाडीगोद्री रोड स्थित शहापुर इलाके में गुलनदी पुल पर शनिवार को सुबह महाराष्ट्र राज्य एसटी महामंडल (Maharashtra State ST Corporation) (ST) की दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कूली छात्रों समेत 30 यात्री घायल हुए हैं। इन सभी को अंबड़ के सरकारी अस्पताल में कराया गया है। इस घटना की छानबीन अंबड़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि एक एसटी बस ‘मानव विकास मिशन’ (Manav Vikas Mission) के स्कूली छात्रों को लेकर भांबरी से अंबड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान शहापुर इलाके में यह बस दूसरी दिशा से आ रही दूसरी बस से आमने-सामने टकरा गई। मानव विकास बस में करीब 25 से 30 छात्र थे, जबकि दूसरी बस में 12 से 15 यात्री सवार थे। इस टक्कर में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल छात्रों और बस में सवार अन्य यात्रियों को तुरंत अंबड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायलों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस घटना में दोनों बसों के चालक घायल हो गए हैं, हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।