spot_img

Mumbai : सेंट जॉर्ज अस्पताल में बना मॉडल पोस्टमार्टम सेंटर


Mumbai: Model Post-Mortem Center Established at St. George Hospital

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल (Mumbai’s St. George Hospital) के मुर्दाघर को अब अत्याधुनिक पोस्टमार्टम सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। इसमें 24 शवों के लिए कोल्ड स्टोरेज, मेडिकल विद्यार्थियों के लिए व्यूइंग गैलरी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस परिवर्तन की शुरुआत डिग्निटी इन डेथ फाउंडेशन की संस्थापक रेनू कपूर (Renu Kapoor) के अनुभव से की गई है। अपने ड्राइवर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल पहुंचीं कपूर ने मुर्दाघर की बदहाली देखी थी। इसके बाद उन्होंने कोलाबा के 34 अन्य नागरिकों को साथ जोड़कर अभियान शुरू किया। नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से पोस्टमार्टम केंद्र का कायाकल्प संभव हो सका है।

इसके उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्य़क्ष राहुल नार्वेकर (Legislative Assembly Speaker Rahul Narwekar) ने कहा कि सेंट जॉर्ज अस्पताल में बड़ी संख्या में दुर्घटना संबंधी मामले आते हैं। दक्षिण मुंबई में एक उच्च गुणवत्ता वाली पोस्टमार्टम सुविधा की जरूरत थी। अब इस अत्याधुनिक शवगृह की सुविधा से नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles