spot_img

New York : गोलकीपर विगेले होंगे विश्व कप के सबसे लंबे खिलाड़ी


New York: Goalkeeper Wigele to be the tallest player at the World Cup

न्यूयॉर्क : (New York) ऑस्ट्रिया फुटबॉल विश्व कप के 96 साल के इतिहास में सबसे लंबे खिलाड़ी को उतारकर विश्व कप रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। ऑस्ट्रियाई गोलकीपर फ्लोरियन विगेले (Austrian goalkeeper Florian Wigele) की लंबाई 2 मीटर 5 सेंटीमीटर (यानी 6 फीट 9.5 इंच) है। इससे पहले कतर विश्व कप (Qatar World Cup) में खेले नीदरलैंड्स के गोलकीपर एंड्रीस नोपर्ट की लंबाई 2 मीटर 3 सेंटीमीटर थी। वहीं इंग्लैंड के पीटर क्राउच (2.01 मीटर, 2006 और 2010) और स्वीडन के ज्लातान इब्राहिमोविच (1.95 मीटर, 2002 और 2004) जैसे अन्य लंबे खिलाड़ी भी विश्व कप में अपने समय में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रह चुके हैं।

Nagpur : आईईडी हमले की धमकी, संघ मुख्यालय समेत कई स्थानों पर सुरक्षा कड़ी

नागपुर : (Nagpur) नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh) मुख्यालय सहित कई संवेदनशील स्थानों को आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से निशाना...

Explore our articles