
ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन
सिडनी : (Sydney) युवा शटलर तन्वी शर्मा (Young shuttler Tanvi Sharma) ने बुधवार को दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की च्यु पिन चियान (Chiu Pin-Chien of Chinese Taipei) पर उलटफेर भरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, मालविका बंसोड, ईशारानी बरुआ और तान्या हेमंत (Two-time Olympic medalist PV Sindhu, along with Malvika Bansod, Isharani Baruah, and Tanya Hemanth) ने भी अंतिम-16 का टिकट कटा लिया। 17 वर्षीय तन्वी ने पांचवीं वरीय चियान को 45 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 22-20 से पराजित किया। दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी का अगले दौर में सामना हमवतन मालविका से होगा, जिन्होंने थाईलैंड की तोंरुंग सेहेंग को 15-21, 21-7, 21-13 से बाहर का रास्ता दिखाया।
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
तीसरी वरीय सिंधु ने पेरू की इनेस लूसिया कास्टिलो सालाजार को 32 मिनट में 21-13, 21-11 से हराया। अगले दौर में उनका सामना हमवनत ईशारानी से होगा। ईशारानी ने एक घंटे तीन मिनट तक चले कड़े मुकाबले में चीन की हान कियान को 22-20, 10-21, 21-14 से मात दी। तान्या ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 39 मिनट में 21-17, 21-18 से हराया। अगले दौर में उन्हें दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।
पुरुषों की प्रतिस्पर्धा
पुरुषों में किरण जॉर्ज, थारुन मान्नेपल्ली और क्वालिफायर सनीथ दयानंद पहले दौर में हार गए। किरण को मलेशिया के जस्टिन हो से 19-21, 21-14, 15-21 से और दयानंद को चीन के हू झिआन से 8-21, 10-21 की हार मिली। थारुन दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के लिन चुन यी से 21-18, 13-21, 23-25 से हार गए। मिश्रित युगल में ध्रुव रावत और मनीषा की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिन जेडन और विक्टोरिया जोनाडी को 21-13, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची।


