
न्यूयॉर्क : (New York) ऑस्ट्रिया फुटबॉल विश्व कप के 96 साल के इतिहास में सबसे लंबे खिलाड़ी को उतारकर विश्व कप रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। ऑस्ट्रियाई गोलकीपर फ्लोरियन विगेले (Austrian goalkeeper Florian Wigele) की लंबाई 2 मीटर 5 सेंटीमीटर (यानी 6 फीट 9.5 इंच) है। इससे पहले कतर विश्व कप (Qatar World Cup) में खेले नीदरलैंड्स के गोलकीपर एंड्रीस नोपर्ट की लंबाई 2 मीटर 3 सेंटीमीटर थी। वहीं इंग्लैंड के पीटर क्राउच (2.01 मीटर, 2006 और 2010) और स्वीडन के ज्लातान इब्राहिमोविच (1.95 मीटर, 2002 और 2004) जैसे अन्य लंबे खिलाड़ी भी विश्व कप में अपने समय में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रह चुके हैं।


