spot_img

Mumbai : जावेद जाफरी की पत्नी के साथ धोखाधड़ी मामले में बीएमसी अधिकारी सस्पेंड


Mumbai: BMC Official Suspended in Fraud Case Involving Javed Jaffrey's Wife

मुंबई : (Mumbai) जावेद जाफरी की पत्नी से 16.24 करोड़ की ठगी के आरोप में बीएमसी अधिकारी महेश पाटिल (BMC official Mahesh Patil) सस्पेंड कर दिया गया है। खार पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, महेश पाटिल और उनके सहयोगियों पर अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी (Javed Jaffrey’s wife, Habiba Jaffrey) को बांद्रा स्थित एक पुनर्विकास परियोजना (redevelopment project in Bandra) में निवेश के नाम पर कथित रूप से करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बनाने का आरोप है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने हबीबा जाफरी को भरोसा दिलाया था कि बांद्रा के एक प्रीमियम पुनर्विकास प्रोजेक्ट में निवेश करने पर उन्हें भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस आश्वासन के आधार पर निवेश कराया गया, लेकिन बाद में पूरे मामले में कथित धोखाधड़ी सामने आई।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए 16.24 करोड़ रुपये की कथित ठगी
जांच में आरोप है कि निवेश को वैध दिखाने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर हबीबा जाफरी से कथित तौर पर 16.24 करोड़ रुपये की राशि ली गई। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

खार पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने महेश पाटिल सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एफआईआर दर्ज होने के बाद महेश पाटिल कथित रूप से फरार हो गया और अपना ठिकाना बदल लिया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
मामले में बड़ी धनराशि और एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का नाम सामने आने के कारण जांच मुंबई अपराध शाखा (Special Crime Branch team) को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच की विशेष टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं और कथित ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

कई स्थानों पर छापेमारी
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles