spot_img

New Delhi : भारत में 12 साल में कई बड़े बदलाव हुए : पीएम मोदी

New Delhi: India has witnessed significant changes over the last 12 years: PM Modi

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि पिछले 12 साल (वर्ष 2014 से अब तक) में भारत में कई बड़े बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर उन्होंने सरकार के कई कल्याणकारी कार्यों का जिक्र किया। कहा कि भारत में हो रहे इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों के कल्याण की भावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अपनी सरकार के पहले कार्यकाल से लेकर तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने तक लिए बड़े निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘हमारी सरकार हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रही है। सरकार की कोशिश हमेशा यह रही है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे, जो दशकों से पीछे छूट गए थे।’

सम्मान और अवसर दिलाना लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘प्रत्यक्ष लाभांतरण (डीबीटी), जनधन योजना, जलजीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत (Direct Benefit Transfer (DBT), Jan Dhan Yojana, Jal Jeevan Mission, Swachh Bharat Abhiyan, PM Awas Yojana, and Ayushman Bharat) जैसी योजनाओं का लक्ष्य लोगों को सम्मान और अवसर दिलाना है।’

तकनीक से बेहतर हुई जीवन की गुणवत्ता
प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह खुशी की बात है कि गरीबों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में तकनीक ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभांतरण (डीबीटी) और डिजिटल मंचों के जरिये आज लोगों तक मदद सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंच रही है। इससे ‘लीकेज’ कम हुई है।

शासन पर जनता का भरोसा बढ़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवाचार और प्रौद्योगिकी मदद ने कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इससे शासन पर जनता का भरोसा भी बढ़ा है। लिखा, ‘इस तरह गरीब कल्याण को आगे बढ़ाने की हमारी यह यात्रा मानवीय सशक्तिकरण और विकसित भारत के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।’

Explore our articles